हमास ने इज़रायली सेना के आगे बढ़ने पर बंधकों को गोली मारने का दिया आदेश: रिपोर्ट
'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, गाज़ा में हमास के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि अगर इज़रायली सेना आगे बढ़ती है तो वे बंधकों को गोली मार दें। गौरतलब है कि हाल ही में इज़रायली सेना ने गाज़ा के नुसीरात इलाके से 4 बंधकों को छुड़ाया था जिसके बाद हमास ने यह आदेश दिया है।