हमास ने की इज़रायल की ऑटिस्टिक लड़की की हत्या, 'हैरी पॉटर' की लेखिका ने शेयर की थी उसकी फोटो
इज़रायल के मुताबिक, हमास द्वारा किडनैप की गई नोया नामक इज़रायल की 12-वर्षीय ऑटिस्टिक लड़की की हत्या कर दी गई है। इससे पहले इज़रायल ने उसकी तस्वीर शेयर कर बताया था कि वह 'हैरी पॉटर' की फैन है और इसकी लेखिका जेके रोलिंग से उसकी कहानी शेयर करने को कहा था। रोलिंग ने नोया की तस्वीर शेयर की थी।