हमास ने युद्ध-विराम के बीच 12 और बंधकों व इज़रायल ने 30 और फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा
इज़रायल और हमास के बीच हुए युद्ध-विराम समझौते के तहत पांचवें दिन हमास ने 10 इज़रायली और 2 थाई बंधकों को रिहा किया। वहीं, इज़रायल ने जेल में बंद फिलिस्तीन के 30-कैदियों को रिहा कर दिया। गौरतलब है, बुधवार रात दोनों ओर से अंतिम चरण में बंधकों और कैदियों को रिहा किए जाने के बाद युद्ध-विराम समझौता समाप्त हो जाएगा।