हमास पर हमारी जवाबी कार्रवाई से मिडल ईस्ट बदल जाएगा: इज़रायली पीएम
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास पर जवाबी कार्रवाई से 'मिडल ईस्ट (पश्चिम एशिया) बदल जाएगा'। इज़रायल पर हुए हमास के हमले की ईरान और हिज़बुल्लाह द्वारा तारीफ किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। गौरतलब है कि इज़रायल में अब तक 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।