हमास समर्थक वीडियो बनाने के आरोप में कर्नाटक में एक व्यक्ति गिरफ्तार

इज़रायल-हमास युद्ध के बीच आतंकवादी समूह हमास का समर्थन करने वाला एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कर्नाटक में एक 58-वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ज़ाकिर ने वीडियो बनाकर लोगों से हमास का समर्थन करने और इज़रायल के खिलाफ उनकी जीत के लिए प्रार्थना करने की अपील की और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

Load More