हमें अजीत पवार पर भरोसा है, वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे: संजय राउत
एनसीपी नेता अजीत पवार की बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच बुधवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने कहा, "अजीत का एनसीपी के साथ भविष्य उज्ज्वल है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं।" उन्होंने कहा, "वह उनके साथ नहीं जाएंगे और बीजेपी के गुलाम नहीं बनेंगे। हमें अजीत पवार पर पूरा भरोसा है।"