हमें अपनी राजनीति में न घसीटें भारत के नेता: पीएम मोदी के 'चूड़ियों' वाले बयान के बाद पाक
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे' बयान के बाद कहा है कि भारतीय नेता अपनी राजनीति में पाकिस्तान को घसीटना बंद कर दें। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के 'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुईं' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की थी।