यूपी के सीएम से अयोध्या में हमें ज़मीन देने का अनुरोध किया है: सिक्किम के मुख्यमंत्री

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया है कि उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में राम मंदिर इलाके में ज़मीन देने का अनुरोध किया है। वाराणसी दौरे पर आए तमांग ने कहा कि वह उस ज़मीन पर एक गेस्ट हाउस बनवाएंगे। बकौल तमांग, यूपी में प्रतिदिन लाखों पर्यटक आते हैं और यहां कानून-व्यवस्था बेहतर है।

Load More