हमें 'आप' सलाह न दे कि स्कूल कैसे चलाना है: गोवा सीएम प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) उन्हें सरकारी प्राथमिक स्कूलों को चलाने के बारे में सलाह ना दे। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी विद्यालयों को चलाने के लिए किसी राजनीतिक पार्टी की सलाह की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "हमें सलाह देने के बजाए...अपने राज्यों के विद्यालयों की परिस्थितियां जांचनी चाहिए।"