हमें इस कार्यवाही की सूचना नहीं दी गई: ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने के निर्देश पर कांग्रेस
बेंगलुरु की एक अदालत द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और 'भारत जोड़ो यात्रा' का आधिकारिक अकाउंट अस्थाई रूप से सस्पेंड करने के निर्देश देने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, "हमें इस कार्यवाही के बारे में सूचित नहीं किया गया...न हम कोर्ट में उपस्थित थे...न ही आदेश की कॉपी मिली है।"