हमें टी20 विश्व कप वहीं रोक देना चाहिए था: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मिचल मार्श
ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर मिचल मार्श ने टी20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मैच में अंतिम गेंद पर भारत की जीत को लेकर कहा है, "हमें विश्व कप को वहीं रोक देना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "इससे बेहतर कुछ होता है तो हमारे पास तीन हफ्ते और हैं। भारत और पाकिस्तान के मैच को देखना हमेशा दिलचस्प होता है।"