हमें डोर प्लग खोलने के कोई दस्तावेज़ नहीं मिले: विमान का डोर प्लग आसमान में उड़ने पर बोइंग
बोइंग ने यूएस में अलास्का एयरलाइन्स के बोइंग 737-9 मैक्स एयरक्राफ्ट का डोर प्लग आसमान में उड़ने की घटना पर एक अमेरिकी सीनेटर को बताया है कि उन्हें आसमान में उड़े डोर प्लग को खोलने व उसे दोबारा लगाने से संबंधित कोई दस्तावेज़ नहीं मिले हैं। बोइंग ने बताया, "शायद डोर प्लग को खोलते समय...कोई दस्तावेज़ नहीं बनाए गए थे।"