हमें नहीं पता कि यह समस्या छोटी है या बड़ी: मंकीपॉक्स के मामलों के बढ़ने पर डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने नॉन-एंडेमिक देशों में मंकीपॉक्स के 'असामान्य' संक्रमण पर बात करते हुए कहा, "हमें नहीं पता कि यह समस्या छोटी है या बड़ी।" डब्ल्यूएचओ की अधिकारी सिल्वी ब्रायंड ने कहा, "हम अब भी इस संक्रमण के शुरुआती चरण में हैं और हम जानते हैं कि आने वाले दिनों में मंकीपॉक्स के और अधिक केस होंगे।"