हमें बताया गया था कि हमास के चरमपंथी किसी को भी गोली मार रहे हैं: नुशरत
अभिनेत्री नुशरत भरूचा ने युद्ध के बीच इज़रायल में फंसे होने के अपने अनुभव में लिखा, "हमें भारतीय दूतावास जाना था जो हमारे होटल से महज़ 2 किलोमीटर दूर था।" उन्होंने आगे लिखा, "हमें बताया गया था कि हमास के चरमपंथी सड़कों पर आ गए हैं और...किसी को भी गोली मार रहे हैं।" बकौल नुशरत, सड़कों पर बहुत खतरा था।