हमें 'राज्यपाल' चाहिए, 'भाजपाल' नहीं: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लेकर शुक्रवार को कहा, "हमें राज्यपाल चाहिए, भाजपाल नहीं।" उन्होंने कहा, "हम जल्द ही राष्ट्रपति से मिलेंगे और मांग करेंगे कि राज्यपाल को उनके पद से हटाया जाए।" गौरतलब है, छत्रपति शिवाजी महाराज पर राज्यपाल की कथित टिप्पणी के खिलाफ एमवीए विधायकों ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया था।

Load More