हमें वाद्ययंत्रों को पूजना सिखाया जाता है: एपी ढिल्लों के गिटार तोड़ने पर राहुल वैद्य
गायक राहुल वैद्य ने कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल में गिटार तोड़ने के लिए सिंगर एपी ढिल्लों की आलोचना की है। राहुल ने वीडियो पर कमेंट किया, "हमारी संस्कृति में हमें मंच और वाद्ययंत्रों की पूजा करना सिखाया जाता है। भाई आप अपनी जड़ों को मत भूलिए।" गौरतलब है कि एपी ने कोचेला में गिटार तोड़ने का वीडियो शेयर किया था।