हमें सब्ज़-बाग दिखाए गए, हालात ज़्यादा भयावह हैं: जंगलों की आग पर उत्तराखंड सरकार से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने जंगलों की आग पर उत्तराखंड सरकार से कहा है, "आपने हमें सब्ज़-बाग (अच्छी बातें कहकर बहकाना) दिखाए जबकि स्थिति ज़्यादा भयावह है।" कोर्ट ने कहा, "उत्तराखंड सरकार ने जंगलों की आग रोकने के लिए ₹10 करोड़ मांगे तो केंद्र ने ₹3.15 करोड़ ही क्यों दिए?...क्यों जंगलों की आग के बीच वनकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया?"