हरे निशान पर खुलने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ बाज़ार, दिन के हाई से 750+ अंक टूटा सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को हरे निशान पर खुलने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स दिन के हाई से 778 अंक लुढ़ककर 76,152 पर जबकि 41 अंकों की मामूली गिरावट के साथ निफ्टी 23,873 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 23 कंपनियां आज लाल निशान में रहीं जिसमें करीब 2% की गिरावट के साथ टाइटन टॉप लूज़र रही।