हर 10 मिनट में पार्टनर या परिवार द्वारा जान से मार दी जाती है एक महिला या लड़की: UN
यूनाइटेड नेशंस विमेन ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि 2023 में वैश्विक स्तर पर 51,000 महिलाओं या लड़कियों को उनके पार्टनर या परिवार द्वारा मार दिया गया। संगठन ने कहा कि इस आंकड़े का मतलब है कि हर 10 मिनट में एक महिला या लड़की अपने साथी या रिश्तेदार द्वारा जान से मार दी जाती है।