हर 15 दिन में थाने में हाज़िरी लगाएं: मर्डर केस में रिहा हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को अपना पासपोर्ट जमा कराने व हर 15 दिन में थाने में हाज़िरी लगाने को कहा है। आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड (1994) के दोषी आनंद को अप्रैल 2023 में जेल से रिहा कर दिया गया था जिसके खिलाफ कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।