हर 3 महीने में एक बार ऑर्डर डिलीवर करते हैं ज़ोमैटो के सीईओ, किसी ने नहीं पहचाना: निवेशक
नौकरी.कॉम के फाउंडर और ज़ोमैटो के शुरुआती निवेशक संजीव बिखचंदानी ने खुलासा किया है कि ज़ोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल हर तिमाही में एक दिन लाल टी-शर्ट पहनकर मोटरसाइकल से ज़ोमैटो का ऑर्डर डिलीवर करते हैं। उन्होंने कहा, "दीपिंदर ने बताया कि...अब तक किसी ने उन्हें पहचाना नहीं है।" दरअसल, ज़ोमैटो के सभी सीनियर मैनेजर ऐसा करते हैं।