हर उम्र का किरदार निभा सकती हूं: फिल्म में सारा की मां का किरदार निभाने के सवाल पर करीना
चैट शो 'कॉफी विद करण-8' के होस्ट व फिल्ममेकर करण जौहर ने ऐक्ट्रेस करीना कपूर से पूछा कि क्या वह किसी फिल्म में सारा अली खान की मां का किरदार निभाएंगी? इस सवाल पर करीना ने कहा कि वह एक ऐक्ट्रेस हैं और हर उम्र का किरदार निभा सकती हैं। बकौल करीना, अच्छा किरदार हुआ तो वह बिल्कुल उसे निभाएंगी।