हर किसी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते वक्त 'लक्ष्मण रेखा' का खयाल रखना चाहिए: सीजेआई
सीजेआई एन.वी. रमणा ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में शनिवार को कहा कि हर किसी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते वक्त 'लक्ष्मण रेखा' का खयाल रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "संविधान तीनों अंगों के बीच शक्तियों के विभाजन का प्रावधान करता है और इनके बीच सामंजस्य लोकतंत्र को मज़बूत करता है।"