हर कोई मेरा नाम इस्तेमाल करना चाहता है: एक्स बॉयफ्रेंड जेसन को लेकर ऐक्ट्रेस अनुषा
ऐक्टर जेसन शाह द्वारा ऐक्ट्रेस अनुषा दांडेकर से ब्रेकअप को लेकर की गई टिप्पणी पर अनुषा ने कहा है, "हर कोई मेरा नाम इस्तेमाल करना चाहता है।" उन्होंने कहा, "यह झूठ है कि मैं किसी को (जेसन) अपने हिसाब से ढालना चाहती थी...एक और झूठ कि मैंने शो (बिग बॉस ओटीटी सीज़न-3) में जाने के लिए किसी से बात की।"