हर कोई याद आ रहा है, आज आखिरी दिन तो नहीं: सुसाइड से पहले वॉट्सऐप स्टेटस पर यूपी का युवक
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले उसने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा था, "आज मुझे हर कोई याद आ रहा है, कहीं आज आखिरी दिन तो नहीं।" पुलिस ने बताया कि युवक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था और मामले की जांच जारी है।