हर गांठ नहीं होती कैंसर, जानें कब हो जाना चाहिए सतर्क
गैस्ट्रोएनटिरोलॉजिस्ट पलानीअप्पन मनिकम (डॉ. पाल) के मुताबिक, हर गांठ कैंसर नहीं होती। इनमें सिस्ट (थैलीनुमा संरचना जिसमें पानी/पस आदि भरे होते हैं), लिपोमा (वसा की मुलायम/दर्दरहित गांठ), बैक्टीरिया/वायरस के चलते गांठ और हॉर्मोनल बदलाव के चलते ब्रेस्ट में गांठ शामिल हैं। तेज़ी से गांठ बढ़ने, गांठ में लगातार दर्द/सूजन, गांठ के ऊपर की त्वचा लाल/गर्म/सख्त होने पर सतर्क रहना चाहिए।