'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अमित शाह ने पत्नी संग अपने आवास पर फहराया तिरंगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शनिवार सुबह अपने आवास पर तिरंगा फहराया। दरअसल, देश की आज़ादी के 75-वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13-15 अगस्त के बीच सभी घरों में तिरंगा फहराने की अपील की थी।

Load More