‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों ने चंडीगढ़ में खालिस्तानी नेता के घर पर लगाया तिरंगा
केंद्र के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कुछ लोगों ने चंडीगढ़ में खालिस्तानी नेता और प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू के आवास पर तिरंगा लगा दिया है। विदेश में रह रहे पन्नू को भारत ने 2020 में आतंकी घोषित किया था। उसने हाल ही में लोगों से खालिस्तानी झंडा फहराने की अपील की थी।