'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ 9.6 करोड़ सेल्फी की गईं अपलोड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीते दिनों की गई अपील के बाद 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अब तक केंद्र सरकार की 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ 9.6 करोड़ सेल्फी अपलोड की गईं। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इस अभियान के तहत 13-15 अगस्त तक अपने घर पर झंडा फहराने के लिए कहा गया था।