लाल रंग में हवा के अणुओं द्वारा सबसे कम प्रकीर्णन होता है जिससे यह रंग अधिक दूरी से भी दिखाई देता है। वहीं, लाल रंग में अन्य रंगों की तुलना में तरंगदैर्घ्य सर्वाधिक होता है जिसके चलते बारिश या कोहरा होने पर यह रंग दूर से दिखाई देता है इसीलिए इसे खतरे के निशान के तौर पर चुना गया है।