हर दिन की डाइट में शामिल करें मोरिंगा पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, मोरिंगा पाउडर एक पौष्टिक हर्बल उत्पाद है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह मोरिंगा ओलिफेरा की सूखी पत्तियों से बनता है और विटामिन, मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन त्वचा को स्वस्थ रखने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और दिल की सेहत सुधारने में सहायक माना जाता है।