हरिद्वार की जेल में हो रही थी रामलीला, वानर बने दो खूंखार कैदी सीढ़ी लगाकर हुए फरार
हरिद्वार (उत्तराखंड) की जेल में रामलीला मंचन के दौरान वानर बने 2 खूंखार कैदी मौके का फायदा उठाकर दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त रामलीला मंचन में माता सीता की खोज वाला दृश्य चल रहा था। जेल में चले रहे निर्माण कार्य के चलते वहां सीढ़ी रखी थी जिसका इस्तेमाल कैदियों ने किया।