हरिद्वार में कांवड़ मेले के चलते 14 से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

कांवड़ मेले के चलते उत्तराखंड के हरिद्वार में 14 से 23 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संस्थानों को यह आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम ने सभी स्कूल और शिक्षण संस्थानों को समय रहते ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था करने के लिए कहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Load More