हरिद्वार में घर में रखी पानी की टंकी में तैरते मिले 27 सांप, सामने आई तस्वीर
हरिद्वार (उत्तराखंड) में एक मकान के वॉटर टैंक में 27 सांप मिले हैं जबकि घर के लोग रोज़मर्रा की तरह इस टैंक के पानी का इस्तेमाल कर रहे थे। परिवार ने तुरंत पुलिस और स्नेक कैचर को बुलाया और सभी सांपों को निकाला गया। सभी सांप ‘कीलबैक’ प्रजाति के हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माने जाते।