हरिद्वार में प्रेम प्रसंग से नाराज़ पिता ने 17 वर्षीय बेटी को पुल से नहर में दिया धक्का, हुई मौत
हरिद्वार (उत्तराखंड) में शनिवार को अपनी 17-वर्षीय बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज़ एक शख्स ने कथित तौर पर उसे पुल से नहर में धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी का घर के सामने रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था जो उसके परिवार को पसंद नहीं था।