हरिद्वार में पुल से नीचे गिरी यूपी रोडवेज़ की बस, कई यात्री हुए घायल
हरिद्वार (उत्तराखंड) में रविवार शाम उत्तर प्रदेश रोडवेज़ की एक बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री बैठे थे जिनमें से 20-25 यात्री घायल हुए हैं। बकौल पुलिस, घायलों का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।