हरिद्वार में बाघ के 2 शावकों का शिकार कर काटे गए उनके पैर, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में बाघ के दो शावकों को ज़हर लगा भैंस का मांस खिलाकर उनकी हत्या करने और उनके चारों पैर काटने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे ने बताया कि आरोपी शावकों के दांत-चमड़ी निकालने की फिराक में थे।