हरिद्वार में महिला का पैर पड़ते ही धंस गई सड़क, गड्ढे में समाई; सामने आया वीडियो
हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान महिला का पैर पड़ते ही सड़क धंसने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में महिला गड्ढे में समाती दिख रही है। महिला को तुरंत लोगों ने गड्ढे से निकाल लिया। इस घटना ने प्रशासन की कांवड़ मेले की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने इसे 'शर्मनाक' करार दिया।