हर नेता प्रसिद्धि का भूखा होता है: 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लेने पर BJP नेता बग्गा
बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा ने रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लेने को लेकर कहा है, "हर नेता प्रसिद्धि का भूखा होता है (लेकिन) कोई इस बात को स्वीकार नहीं करेगा।" उन्होंने कहा, "यह शो एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जिसे हर घर में देखा जाता है। मैंने ऑफर इसलिए स्वीकारा क्योंकि बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचना चाहता हूं।"