हर पाकिस्तानी डॉक्टर, मुफ्ती और चयनकर्ता है: मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने के बाद इंज़माम
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंज़माम-उल-हक ने पाकिस्तानी पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने के बाद चुनौतियों के बारे में कहा है, "हर पाकिस्तानी तीन चीज़ है- एक वो डॉक्टर है, मुफ्ती है और चयनकर्ता भी है।" इंज़माम ने आगे कहा, "यह मुश्किल नौकरी है। मैं अपने पिछले कार्यकाल से बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा।"