हर फरेबी फतह की एक मियाद होती है: बंगाल में बीजेपी की जीत के बीच अखिलेश यादव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा है, "हर फरेबी फतह की एक मियाद होती है, ये बात ही 'सच्चाई की बुनियाद' होती है।" पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत किया है।