हर भारतीय को ₹46,715 नहीं दे रही है केंद्र सरकार, वायरल दावा निकला फर्ज़ी
सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने वॉट्सऐप पर वायरल उस दावे को फर्ज़ी बताया है जिसमें कहा गया था कि वित्त मंत्रालय हर नागरिक को ₹46,715 की वित्तीय सहायता दे रहा है। पीआईबी ने कहा, "वित्त मंत्रालय ने ऐसी किसी सहायता की घोषणा नहीं की है।" इस मेसेज के साथ लोगों की व्यक्तिगत जानकारियां मांगी जा रही थीं।