हर महीने ₹12,500 निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में हर महीने ₹12,500 निवेश करने पर 15 साल में ₹40.68 लाख और 25 साल में ₹1.03 करोड़ का फंड बनाया जा सकता है। गौरतलब है, पीपीएफ का बेसिक पीरियड 15-साल का होता है लेकिन 5-5 साल के ब्लॉक में इसे बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए 14वें साल में ही आवेदन करना ज़रूरी होता है।