हर महीने ₹2000, ₹3000 और ₹5000 की SIP को ₹1 करोड़ बनने में लगेगा कितना समय?
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, अगर कोई शख्स किसी म्यूचुअल फंड में ₹2000/माह की एसआईपी खरीदता है तो 30 साल बाद उसका निवेश ₹7.20 लाख होगा और सालाना 14% रिटर्न की दर से एसआईपी की वैल्यू ₹1.11 करोड़ हो जाएगी। इसी प्रकार ₹3000/माह की एसआईपी 27 वर्ष में ₹1.08 करोड़ और ₹5000/माह की एसआईपी 23 वर्ष में ₹1.02 करोड़ हो जाएगी।