हर महीने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का पूरा इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?
'मनीकंट्रोल' के अनुसार, क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30% से कम इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। हर महीने लिमिट का बड़ा हिस्सा खर्च करने से व्यक्ति के उधार पर अधिक निर्भर होने का संकेत मिल सकता है और अगली साइकल में क्रेडिट स्कोर घट सकता है। वहीं, सीमित क्रेडिट इस्तेमाल कम वित्तीय दबाव दर्शाता है/क्रेडिट प्रोफाइल मज़बूत होता है।