हरियाणा-J&K में मतगणना के बीच दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बांटी गई मिठाई
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी कार्यालय में चुनावी नतीजों से पहले कार्यकर्ताओं के लिए खाना तैयार किया जा रहा है।