हरियाणा TET परीक्षा के लिए 4 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, 7 व 8 दिसंबर को होंगे एग्ज़ाम
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2024 के लिए 4 नवंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर 14 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। एचटीईटी के लिए परीक्षाओं का आयोजन 7 व 8 दिसंबर 2024 को किया जाएगा और सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे जिनमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।