हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मतों की गणना हुई शुरू
हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर बीते 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान हुआ था। वहीं, जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान हुआ था।