हरियाणा के CM नायब सैनी के OSD के भाई पर चाकू से किए गए कई वार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा के भाई जयदेव पर रविवार रात बदमाशों ने चाकू से कई वार कर दिए। घटना के वक्त जयदेव अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे और लूट के इरादे से यह हमला किया गया था। हमले में जयदेव को चोटें आई हैं और पुलिस इसकी जांच कर रही है।