हरियाणा के अग्निवीरों को शत प्रतिशत नौकरी मिलेगी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम फरीदाबाद (हरियाणा) में एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर अग्निवीरों को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हरियाणा के युवाओं से कहना चाहता हूं...अग्निवीर से लौटने वालों को देशभर की पुलिस ने 20% आरक्षण दिया है...केंद्र भी 20% आरक्षण दे रहा है...बचे हुए जवानों को हरियाणा सरकार शत-प्रतिशत स्वीकार करेगी।"